
राजकुमार / हरिद्वार। थराली आपदा पीड़ितों के लिए निर्मल संतपुरा आश्रम गुरुद्वारे से राहत सामग्री भेजी गई। इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि थराली में पिछले दिनों आपदा आने से लोगों को नुकसान हुआ। आपदा में मकान, दुकान, खेत, प्रतिष्ठान सब खत्म हो गया। उनके आगे आर्थिक संकट गहरा गया। ऐसे में यह मदद की जा रही हैं। सरकारें भी मदद करती हैं लेकिन इतना काफी नहीं होता। इसके लिए सभी को आगे आकर मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी पीड़ितों के लिए आटा, चावल, मसाले, चीनी, साबुन तेल, बिस्तर, कम्बल, फोल्डिंग चारपाई, चायपत्ती और कुछ कपड़े ले जाए जा रहे हैं। जरूरत की हिसाब से आगे भी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि करोना काल में भी गुरुद्वारे द्वारा लोगों को भोजन और अन्य सामान वितरित किया गया था। तब भी हालात बहुत खराब थे। लोगों का रोजगार बंद होने से घरों में चूल्हा नहीं जला। सभी को एकदूसरे की मदद करनी चाहिए। इसके बाद पंजाब भी राहत सामग्री भेजी जायेगी। वहां भी लोगों को खाद्य सामान और दवाइयां वितरित की जाएंगी।
इस अवसर पर संत तरलोचन सिंह, संत मंजीत सिंह, संत बलजिंदर सिंह शास्त्री, ज्ञानी पंकज सिंह, चेतन शर्मा, दयाल सिंह, करन सिंह आदि उपस्थित थे।
