
शिवराज यादव / हरिद्वार। इस बार मानसून समय से पूर्व एक्टिव होने कि संभावना है। मौसम विभाग के अनुमानित आंकड़े इस बात का संकेत दें रहे हैं। बतया जा रहा है कि दक्षिणी अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में मानसून आगामी 13 मई कों आगे बढ़ सकता है। आमतौर पर ऐसा 20 मई के आसपास होता है। लेकिन इस बार एक सप्ताह पूर्व हो रहा है और 27 मई तक मानसून केरल पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। आमतौर पर मानसून 01 जून तक केरल पहुँचता है।
वर्ष 2009 के बाद जल्दी मानसून का आगम न होगा।
2009 में भी मानसून ने 23 मई कों केरल में दस्तक दी थी। आमतौर पर 01जून कों केरल के बाद 08 जून तक पूरे भारत में मानसून का आगमन होता है, इस बार मानसून के जल्दी एक्टिव होने से सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।