
राजकुमार / हरिद्वार। प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में 2027 में आयोजित होने वाले अर्द्धकुंभ को दिव्य भव्य एवं सुव्यवस्थित ढ़ग से संचालित करने के लिए सिंचाई विभाग ने यूआईआईडीबी द्वारा प्रस्तावित योजना के कार्याें का सचिव सिंचाई जुगल किशोर पंत ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान सचिव सिंचाई ने कार्यदायी संस्था एवं सम्बन्धित अधिकारीयों को अर्द्धकुम्भ मेले को सुव्यवस्थित ढ़ग से संचालित करने के लिए जो भी घाटों का निमार्ण कार्य एवं रिडव्लपमेंट के प्रस्तावित कार्यो को गुणवता एवं समयबद्वता के साथ सभी कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि अर्द्धकुम्भ मेले को दिव्य एवं भव्य ढ़ग से आयोजित करने के लिए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जो भी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं के लिए जो भी कार्य प्रस्तावित हैं उन कार्यो को समय से हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए जिससे कि अर्द्धकुंभ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पादित किया जा सके।
सचिव सिंचाई द्वारा हरकी पैड़ी क्षेत्र, मालवीय द्वीप, कांगड़ा घाट, महिला घाट, पंत द्वीप, सुभाष घाट, गौघाट एवं रोड़ी बेलवाला आदि क्षेत्रों में प्रस्तावित कार्यों का जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, प्रमुख अभियंता सुभाष चंद्र, मुख्य अभियंता सिंचाई चंद्रशेखर सिंह, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उपजिलाधिकारी हरिद्वार जितेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
