
शिवराज यादव / हरिद्वार। अधिवर्षता आयु पुर्ण करने पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को जिला कार्यालय सभागार में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फूल मालाओं से दीपेंद्र सिंह नेगी का स्वागत किया तथा भावभीनी विदाई दी गई।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दीपेंद्र सिंह नेगी की भगवान से दीर्घ आयु की कामना की।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उन्हें सेवानिवृत्त होने पर शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि दीपेंद्र सिंह नेगी सौम्य एवं सरल स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी हैं तथा उन्होंने 32 वर्ष की प्रशासनिक सेवा बाखूबी निभाया है। दीपेंद्र सिंह नेगी ने दायित्वों का निर्वाहन बड़ी कुशलता एवं ईमानदारी से किया है तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने उनके सेवानिवृत्त के बाद का समय परिवार संग सुखी जीवन एवं दीर्घ आयु के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने उन्हें सेवानिवृत्त होने की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि दीपेंद्र सिंह नेगी ने अपने 32 वर्ष की सेवा निर्विघ्न एवं कुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन किया है तथा उन्होंने दीपेंद्र सिंह नेगी के सुखी जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर. चौहान रावत, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशीष वर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए दीपेंद्र सिंह नेगी को उनके सेवानिवृत्त की बधाई एवं शुभकामना दी।
कार्यक्रम का संचालन प्रशानिक अधिकारी नवीन मोहन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, जिला खनन अधिकारी काजिम रजा, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित जिला कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
