
शिवराज यादव / हरिद्वार। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर मे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान आशुतोष का दुग्धाभिषेक पूजा-यज्ञ, हवन कर प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की कामना के साथ-साथ आगामी 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को दिव्य, भव्य ढंग व सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए दक्षेश्वर महादेव से कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारियों एवं साधु-संतो से मिलकर उनकी कुशल क्षेम ली तथा उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर साधु-संतो का आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के धार्मिक एवं संस्कृति विरासत के सरंक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
इस अवसर पर श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हैं और आगामी कुंभ मेले के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए संत समाज राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग करेगा।
इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के महमंत्री महंत राजेंद्र दास, दिगंबर अखाड़े के वैष्णो दास, निर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत मुरलीदास, निर्मल अखाड़े के कोठारी जसविंदर सिंह शास्त्री, बड़ा उदासीन अखाड़े के राघवेंद्र दास, नया अखाड़े से जगतार मुनि, अटल अखाड़े के सत्य गिरी, मनोज गिरी सहित साधु-संत मौजूद रहे।
हेलीपैड दयानन्द स्टेडियम गुरुकुल कांगड़ी पहुंचने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने श्री भगवत गीता भेंटकर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया एवं भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री सुनील सैनी, ओमप्रकाश जमदग्नि, जयपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
