
राजकुमार / हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में संशोधन किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब यह अवकाश 31 मार्च के बजाय 30 मार्च 2026 (सोमवार) को रहेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह निर्णय उत्तराखण्ड शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 20 मार्च 2026 को जारी संशोधित विज्ञप्ति के क्रम में लिया गया है। इससे पहले 24 दिसंबर 2025 की अधिसूचना में महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च को घोषित किया गया था।
अब संशोधित आदेश के तहत 30 मार्च को पूरे जनपद में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जबकि 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे और नियमित कार्य संपादित किया जाएगा।
गुरप्रीत सिंह कालरा
amritganganews.com@gmail.com
