
राजकुमार / उत्तराखण्ड / देहरादून। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के लिए स्थानीय प्रशासन, पर्यटन एवं अन्य विभाग पूरी सक्रियता से कार्य में जुटे गए हैं।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि श्री यमनोत्री और श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही आगामी 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का शुभारम्भ हो जायेगा। भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट 02 मई श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 04 मई को और श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जायेगें। चारधाम यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। हेलीकॉप्टर बुकिंग में यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने और यात्रा रुट पर अनाप-शनाप पार्किंग शुल्क की वसूली को देखते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। चार धाम यात्रा
आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए 12 करोड़ 75 लाख की धनराशि अवमुक्त…
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया चारधाम यात्रा को देखते हुए आयुक्त गढवाल मण्डल तथा जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु कमिश्नर गढ़वाल मंडल पौडी को पच्चीस लाख, जिलाधिकारी हरिद्वार एक करोड़, जिलाधिकारी टिहरी एक करोड़, जिलाधिकारी देहरादून एक करोड़, जिलाधिकारी पौडी पचास लाख, जिलाधिकारी चमोली तीन करोड़, जिलाधिकारी उत्तरकाशी तीन करोड़, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग तीन करोड़ सहित कुल 12 करोड़ 75 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है।
