
राजकुमार / हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर में रविवार को श्रीजाहरवीर गोगा जी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भक्तों ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
स्थानीय गुप्तेश्वर मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रीजाहरवीर गोगा जी महाराज की छड़ी पूजन और कथा का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से यहाँ पहुंची छड़ी का सैकड़ो महिला, पुरुषों ने पुल जटवाड़ा पर भव्य स्वागत किया। पुल जटवाड़ा से पवित्र छड़ी नगर के मुख्य बाजारों से भ्रमण करती हुई गुप्तेश्वर मंदिर पहुंची। मन्दिर में भक्तों द्वारा आस्था और श्रद्धा के साथ छड़ी पूजन किया गया। पूजन के बाद गोगा जी महाराज की कथा का शुभारम्भ हुआ यह सिलसिला देर रात तक चला।
बताते चलें इन दिनों में श्रीजाहारवीर गोगा जी महाराज की पूजा-अर्चना का बढ़ा महत्त्व है। विभिन्न जगहों पर श्रीजाहारवीर गोगा जी महाराज का मेला लगता है और अनेक जगहों पर छड़ी पूजन के बाद गोगा जी महाराज की संगीतमयी कथा का आयोजन होता है। इस कथा को बसेरा भी कहते हैं।
इस धार्मिक अनुष्ठान में शिवनंदन पाल, सोमप्रकाश पाल, सीता राम, एडवोकेट जे.पी. मनारिया, विजयपाल, संजय धारिया, अंकुर पाल, ललित कुमार, मुकुल आर्य, जयचंद, शक्ति कुमार, विकास पाल, रविन्द्र कुमार, इतेश कुमार, विपिन पाल, मुकेश कुमार, शिवराज आर्य, आनंद कुमार, अजय कुमार, विनय कुमार, धीरसिंह, रवि कुमार के अलावा मातृशक्ति का भी सहयोग रहा।
