
राजकुमार / हरिद्वार। सहारनपुर से लाई गई पवित्र छड़ी के ज्वालापुर स्थित गुप्तेश्वर मंदिर पहुंचने पर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने पवित्र छड़ी का विधिवत पूजन कर जहारवीर गोगा जी महाराज की संगीतमय कथा का शुभारंभ किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।
संगीतमय कथा में कलाकारों धार्मिक मान्यताओं के साथ जहारवीर गोगा जी महाराज की महिमा का गुणगान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्हें आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और आयोजकों ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, आयोजक मंडल के सदस्य, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
