
राजकुमार / हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार 25 जुलाई 2026 को सूर्यनगर कॉलोनी, रोशनाबाद निवासी राशिद की शिकायत पर थाना सिडकुल में मु.अ.सं. 311/2026 के तहत धारा 305(1)/311(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया था कि उनके कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर रियलमी C-13 (काले रंग) का मोबाइल फोन चोरी कर ले गया था।
मामले की जांच के दौरान उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर न्यू थाना भवन सिडकुल के पास से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नाजिम पुत्र मुन्ने, निवासी खुदागंज, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 24 जुलाई 2026 को सूर्यनगर कॉलोनी स्थित एक कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी किया था। उसने यह भी बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए घरों से मोबाइल चोरी करता है।
बरामद मोबाइल उक्त मुकदमे से संबंधित पाए जाने पर पुलिस ने मामले में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बढ़ोतरी की है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी…
01 अदद रियलमी C-13 (काला रंग) मोबाइल फोन
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।
