
शिवराज यादव / हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ-स्वच्छ, सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में दो माह पांच दिन से निरंतर शहर से लेकर गांव कस्बों तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है।
जनपद को साफ-स्वच्छ बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है, सफाई अभियान में ओर तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर तैयार करते हुए 31 जनवरी तक जनपद में महा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि स्वच्छता अभियान में जो जिम्मेदारी एवं दायित्व जिस अधिकारी को सौंपी गई है वह अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करेंगे, जिससे कि तीर्थनगरी को साफ-स्वच्छ, सुंदर जनपद बनाया जा सके।
आज जनपद में चलाया गया महा स्वच्छता अभियान का विवरण…
बीएचईएल द्वारा भी चलाया गया सफाई अभियान…
बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया कि बीएचईएल टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा सेक्टर -03, स्वर्ण जयंती पार्क के समीप से शॉपिंग सेंटर, सेक्टर -03 तक जाने वाली सड़क एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया।
श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम मिशन सुनहरा कल के द्वारा भी चलाया गया सफाई अभियान…
श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम मिशन सुनहरा कल के परियोजना प्रबंधन डॉक्टर पंत द्वारा अवगत कराया गया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली में महदूद द्वितीय में वृहद् सुधारीकरण कार्य किया गया तथा विद्यालय के बाहर मार्ग पर नालियों की समुचित सफाई कराई गई।
भारत स्काउट गाइड द्वारा हरकी पैड़ी नाई घाट क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया…
प्रबंधन भारत स्काउट गाइड मनोज सिरोही ने अवगत कराया कि भारत स्काउट गाइड द्वारा आज हरकी पैड़ी क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया।
खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा अपने अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान…
खण्ड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया कि खानपुर क्षेत्रांतर्गत प्रहलादपुर, गोरधनपुर में साफ-सफाई कार्य कराया गया।
खण्ड विकास अधिकारी रुड़की ने अवगत कराया कि आज ग्राम पंचायत नन्हेडा अनंतपुर क्षेत्रांतर्गत साफ़-सफाई का कार्य किया गया।
जिला प्रशासन की स्वच्छता अभियान के लिए अपील…
अब न चलेगा कोई बहाना, सफाई अभियान में सबको है आना।
