
राजकुमार / हरिद्वार। 21/22 जनवरी 2026 को गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह के जनपद हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम पतंजली योगपीठ फेज -02,पतंजली योगपीठ फेज -01, गायत्री योगपीठ शान्तिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैम्प एवं गुरूकुल कांगड़ी हैलीपैड के दृष्टिगत हरिद्वार शहर की यातायात व्यवस्था निम्नवत रहेगी…
डायवर्जन…
1- वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21.01.2026 को समय सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22.01.2026 को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक दिल्ली की ओर से हरिद्वार आने वाले यातायात को नगला इमरती से डायवर्ट कर लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जायेगा।
2- वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21.01.2026 को समय सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22.01.2026 को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक नजीबाबाद से हरिद्वार होते हुए देहरादून जाने वाला हल्के वाहनों को वाया चीला होते हुए भेजा जायेगा।
3- वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21.01.2026 को समय सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22.01.2026 को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक दिल्ली से देहरादून जाने वाला यातायात वाया रूड़की-मोहण्ड होते हुए भेजा जायेगा।
4- वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21.01.2026 को समय सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22.01.2026 को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक ऋशिकेश से दिल्ली जाने वाला यातायात नेपाली तिराहा से वाया देहरादून-मोहण्ड होते हुए दिल्ली को जायेगा।
5- वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21.01.2026 को समय सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22.01.2026 को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक सहारनपुर-भगवानपुर-धनौरी की ओर से हरिद्वार आने वाला यातायात बीएचईएल तिराहा से शिवालिक नगर-मध्य मार्ग होते हुए हरिद्वार आयेगा।
6- वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21.01.2026 को समय सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22.01.2026 को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक हरिद्वार से नजीबाबाद-बिजनौर को जाने वाले यातायात को सिंहद्वार-लक्सर-बालावाली होते हुए भेजा जायेगा।
नो-एन्ट्री…
दिनांक-21/22.01.2026 को गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह के जनपद हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम पतंजली योगपीठ फेज -02,पतंजली योगपीठ, फेज -01, गायत्री योगपीठ शान्तिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैम्प एवं गुरूकुल कांगड़ी हैलीपैड के दृष्टिगत हरिद्वार शहर में दिनांक-20/21/22.01.2026 को समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
बाहय जनपदों से हरिद्वार आने वाले भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोका जायेगा ।
हरिद्वार शहर के अन्दर भारी वाहनों की नो-एन्ट्री निम्न स्थानों पर रहेगी…
1. जगजीतपुर पुलिस चौकी।
2. श्यामपुर कांगड़ी।
3. राजा बिस्कुट।
4. सलेमपुर पिकेट।
5. कोर कालेज रुड़की।
6. जनपद देहरादून से समन्वय स्थापित कर लाल टप्पड/नेपाली तिराहा़ पर रूकवाया जायेगा।
