
शिवराज यादव / हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को कक्षा 01 से 12 तक के सभी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश सरकारी, अर्द्ध-सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी सभी विद्यालयों पर लागू होगा।
जिलाधिकारी/जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम चेतावनी में शीत दिवस एवं घने कोहरे की संभावना जताई गई है। इसी के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले निजी विद्यालयों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और मौसम सामान्य होने तक सतर्क
