
शिवराज यादव / हरिद्वार / भगवानपुर। वादी जुलफान पुत्र इमरान नि. ग्राम बढेडी बुजुर्ग थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 25/11/25 को वाहन संख्या KA06AC/1079 के चालक कमर पुत्र मेहन्दी हसन नि. सम्भलहेडी थाना मीरपुर मु.नगर को मेरे द्वारा एक प्लाटिक फिटिग पाइपों को लोड भराकर बहराईच के लिये भेजा था जिसकी कुल किमत 5,80,947 रू. थी किन्तु उपरोक्त माल के दिये स्थान पर नही पहुंचाने सम्बन्धी थाना पर मु.अ.सं. 439/25 धारा 316(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए 02 आरोपियों ट्रक ड्राइवर कमर पुत्र मेहन्दी हसन व उसका सहयोगी प्रिंयक गुप्ता पुत्र जयप्रकाश को मुकदमाती माल के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियोग मे धारा 317(2), 61(2) 317(5)बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है ।
गिरफ्तार अभि.गण…
1- कमर पुत्र मेहन्दी हसन, नि. सम्भलहेडी, थाना मीरपुर, मु.नगर।
2- प्रिंयक गुप्ता पुत्र जयप्रकाश, नि. शीशमहल, थाना देहली गेट, मेरठ, उ.प्र.
बरामद माल का विवरण…
30 पाइप टीएसएल तिरूपति।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. संजय पुनिया।
2- हे.का. गीतम।
3- का. परम।
