
शिवराज यादव / हरिद्वार। गुरुवार को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा क्षेत्र में जुगाड़ वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। ऐसे वाहन बिना रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और बीमा के चलते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
अभियान के अंतर्गत अब तक 10 से अधिक जुगाड़ वाहन जब्त किए गए हैं तथा संचालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में ऐसे अवैध वाहन सड़क पर नहीं चलने दिए जाएंगे।
जनता से अपील की जाती है कि ऐसे असुरक्षित और अवैध वाहनों का उपयोग न करें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
उपरोक्त अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में चलाया गया। उपरोक्त अभियान में परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती, परिवहन उप निरीक्षक अश्विनी कुमार, शूरवीर सिंह कंडवाल, परिवहन निरीक्षक अर्जुन, राहुल, अभिषेक, शिवांश आदि उपस्थित रहे।
