
राजकुमार / हरिद्वार / बहादराबाद। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में काम करते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।
थाना बहादराबाद पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वेद सिटी ग्राम अहमदपुर में स्थित एक मकान पर दबिश देकर 02 आरोपियों को दबोच कर 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अतिरिक्त देशी शराब के खाकी पव्वों की बोतलें व कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त कैमिकल Saczyme Plus 2x के 25-25 लीटर के 04 डब्बे भी बरामद किए हैं जिसमें अभियुक्तगण द्वारा कच्ची शराब रखी गयी थी।
आरोपियों द्वारा किराए के मकान में कच्ची शराब का भंडारण किया जा रहा था जहाँ से आरोपियों द्वारा कच्ची शराब को अंग्रेजी/देशी शराब के पव्वों की खाली बोतलों में भरकर सप्लाई करते थे।
बरामद कच्ची शराब के सैंपल को परीक्षण हेतु एफएसएल भेजा जाएगा और कैमिकल के स्रोत के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम…
1- परिक्षित शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा, निवासी ग्राम सहदेवपुर, थाना पथरी जिला हरिद्वार।
2- हिमांशु शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा, निवासी ग्राम सहदेवपुर, थाना पथरी जिला हरिद्वार।
बरामदगी…
1- कुल 350 लीटर कच्ची शराब।
2- विभिन्न ब्रांडों के खाली व भरे हुए अध्धे व पव्वे।
3- एक गैस सिलेंडर।
4- कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त कैमिकल Saczyme Plus 2x के 04 डब्बे।
पुलिस टीम…
1- थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा।
2- उ.नि. अमित नौटियाल।
3- उ.नि. विजय प्रकाश।
4- कानि. वीरेन्द्र चौहान।
5- कानि. जयपाल।
6- कानि. विकास थापा।
7- कानि. चालक वीरेन्द्र।
