
शिवराज यादव / हरिद्वार / रानीपुर। शनिवार 20 दिसम्बर 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें महिला को खंबे से बांधकर उससे मारपीट की जा रही थी। वायरल वीडिया की जांच करने पर सामने आया कि उक्त वीडियो लेबर कॉलोनी सेक्टर -02 बीएचईएल का है। पीड़ित महिला के बेटे द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर में 06 नफर आरोपित के खिलाफ मु.अ.सं. -495/2025 धारा 79, 117(4), 126(2), 127(2), 115(2), 352, 351 बीएनएस दर्ज किया गया।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के संबंध में दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 01 महिला सहित कुल 05 आरोपितों को हिरासत में लिया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पकड़े गए आरोपित…
1- राहुल पुत्र मुन्दिका प्रसाद।
2- इन्दर पुत्र मुन्दिका प्रसाद।
3- राकेश पुत्र रामशरण।
4- आशु पुत्र सोनू।
5- महिला।
समस्त निवासी लेबर कालोनी रानीपुर।
पुलिस टीम…
1- प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार।
2- अ.उ.नि. अशोक कुमार।
3- हे.का. कृपाल सिंह।
4- कां. नरेन्द्र राणा।
5- म.का. अनीता।
