
राजकुमार / हरिद्वार / भगवानपुर। हरिद्वार पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने शनिवार प्रातःकाल क्षेत्र में सघन किरायेदार/फड़/ठेली सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान सत्यापन न कराने वाले 12 मकान मालिकों के खिलाफ 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये) के चालान किए गए।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में 21 फरवरी 2026 को चौकी मण्डावर क्षेत्र के ग्राम खुब्बनपुर में विशेष सत्यापन अभियान संचालित किया गया। इस दौरान घरेलू किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़/फेरी संचालकों एवं विभिन्न संस्थानों में कार्यरत मजदूरों का सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा कुल 150 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। जिन 12 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था, उनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।
