
राजकुमार / हरिद्वार / ज्वालापुर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार ने कुशल नेतृत्व में काम करते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।
कोतवाली ज्वालापुर व ANTF की संयुक्त टीम द्वारा थाना ज्वालापुर क्षेत्र में मुखबीर की सूचना पर ट्रासपोर्ट नगर सराय रोड ज्वालापुर से एक व्यक्ति मोनू शर्मा पुत्र स्व. बृजभूषण शर्मा उम्र 28 वर्ष, निवासी मौ. रामपुरी थाना सिविल लाईन मु.नगर, हाल निवासी देवपुरा कालोनी जगजीतपुर, थाना कनखल हरिद्वार को वाहन कार स्विफ्ट डिजायर रंग सफेद नं.- UK07TA/8997 (टैक्सी नम्बर) से गाँजे की तस्करी करते हुए 20.538 किलो गांजा के साथ दबोचा गया।
पूछताछ करने पर अभियुक्त मोनू शर्मा ने बताया कि इस कार का मालिक रोहित धीमान जो मुजफ्फरनगर का रहने वाला है उसने मुझ यह कार भाड़े पर चलाने के लिए दी गयी है। बरामद अवैध गांजे के सम्बन्ध में अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त मोनू शर्मा उपरोक्त के कार सहित अवैध गांजा के पकड़े जाने पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना ज्वालापुर पर मु.अ.सं.-468/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त मोनू शर्मा उपरोक्त को बाद मेडिकल परीक्षण के मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी…
20.538 किलो अवैध गांजा।
वाहन कार स्विफ्ट डिजायर रंग सफेद नं.- UK07TA/8997 (टैक्सी नम्बर)
गिरफ्तार अभियुक्त…
मोनू शर्मा पुत्र स्व. बृजभूषण शर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी मौ. रामपुरी थाना सिविल लाईन मु.नगर हाल निवासी देवपुरा कालोनी, जगजीतपुर थाना कनखल, हरिद्वार।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. देवेन्द्र चौहान।
2- कांस्टेबल रोहित बरोडिया।
3- कांस्टेबल मनोज डोभाल।
4- कांस्टेबल दिनेश।
ANTF टीम…
1- निरीक्षक विजय सिंह।
2- हे.का. सुनील।
3- हे.का. राजवर्धन।
4- का. सतेन्द्र।
