
शिवराज यादव यादव / हरिद्वार / लक्सर। मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद को नशा-मुक्त करने हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार सघन चैकिंग अभियान एवं सुरागरसी/पतारसी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
इसी क्रम में शुक्रवार 12 दिसम्बर को लक्सर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग 01 व्यक्ति को कुल 168 अवैध नशीले कैप्सूलों के साथ हिरासत में लिया गया।
आरोपित से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा नशीले कैप्सूल स्वयं के सेवन एवं कुछ मात्रा बेचने के उद्देश्य से अपने पास रखता था। व्यक्ति से बरामद नशीले कैप्सूलों के स्रोत के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
आरोपित के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर मु.अ.सं. 1284/25, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपित…
अबूल हसन पुत्र अल्लाह रक्खा,
निवासी दरगाहपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र लगभग 60 वर्ष।
बरामदगी…
168 कैप्सूल (Dicyclomine HCl, Tramadol HCl एवं Acetaminophen Capsules)
पुलिस टीम…
1- उ.नि. नरेन्द्र सिंह।
2- कानि. किशोर नेगी।
3- कानि. संदीप रावत।
