
शिवराज यादव / हरिद्वार / सिडकुल। मंगलवार 30 दिसंबर को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा कई मुकदमों में वांछित चल रहे वांछित सागर उर्फ़ गबरु पुत्र विजेन्द्र, निवासी ग्राम भैसानी, पोस्ट फलौदा, थाना पुरकाजी ग्रामीण, जनपद मुज़फ्फरनगर (उ.प्र.), हाल पता रावली महदूद, निकट जोहड़ टीन मार्केट, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को हिरासत में लिया गया।
वांछित द्वारा काफी समय से अवैध स्मैक के कारोबार में संलिप्त रहते हुए अपराध कारित किया जा रहा था।
आपराधिक इतिहास…
1- मु.अ.सं. 377/25, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट।
2- मु.अ.सं. 603/24, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट।
3- मु.अ.सं. 380/25, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट।
4- मु.अ.सं. 382/25, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट।
5- मु.अ.सं. 376/25, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट।
नाम पता वांछित…
सागर उर्फ़ गबरु पिता का नाम विजेन्द्र, निवासी ग्राम भैसानी, पोस्ट फलौदा, थाना पुरकाजी ग्रामीण, जनपद मुज़फ्फरनगर (उ.प्र.)
हाल पता-रावली महदूद, निकट जोहड़ टीन मार्केट, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम…
1- उप निरीक्षक अनिल बिष्ट।
2- हेड कांस्टेबल गजेंद्र राजपूत।
