
शिवराज यादव / हरिद्वार / कनखल। शुक्रवार को मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति द्वारा चाईनीज मांझे का प्रयोग किया जा रहा है, उक्त सूचना पर थाना कनखल से पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के मकान पर दबिश दी गयी तो दलजीत पुत्र स्व. सुरजीत निवासी खन्ना निवास राजघाट, थाना कनखल जनपद हरिद्वार के पास 03 गट्टू चाईनीज मांझे पाये गये। उपरोक्त व्यक्ति को उक्त मांझे के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना क्षेत्र मे पूर्व में भी कई बार चाईनीज मांझा के सम्बन्ध मे जन जागरुकता अभियान चलाया गया व पतंग बिक्रेताओं की दुकानों मे लगातार छापे मारी की जा रही है दो दिन पूर्व एक व्यक्ति चाईनीज मांझे से गला कटने से बालबाल बचा इतनी सख्ताई के बाबजूद भी चोरी छिपे चाईनीज मांझे का प्रयोग कर रहे हैं। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम कार्यवाही कर समय से न्यायालय पेश किया जायेगा। हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि वह किसी भी प्रकार से चाइनीज मांझे का प्रयोग ना करें, अगर आपके आसपास कोई इसका व्यापार कर रहा हो तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि वह किसी भी प्रकार से चाइनीज मांझे का प्रयोग ना करें, अगर आपके आसपास कोई इसका व्यापार कर रहा हो तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त…
दलजीत पुत्र स्व. सुरजीत, निवासी खन्ना निवास राजघाट, थाना कनखल जनपद हरिद्वार।
बरामदगी…
03 गट्टू चाईनीज मांझा।
पुलिस टीम…
1- एसओ मनोहर सिंह रावत।
2- व.उ.नि. सतेन्द्र भण्डारी।
3- अ.उ.नि. नन्द किशोर।
4- हे.का. जितेन्द्र कुमार।
5- का. संजू सैनी।
