
राजकुमार / हरिद्वार / बहादराबाद। गुरुवार को थाना बहादराबाद पुलिस टीम को द्वारा मुखबिर सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम भारापुर में नदी किनारे गौकशी कर गौमांश घर लाए हैं जिस पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम भारापुर में शुक्कड़ के घर दबिश दी तो 04 व्यक्ति गौमांश के कट्टे को बुग्गी से उतार रहे थे।
दबिश देकर 02 व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ 04 कट्टे में 200 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। दो संदिग्ध पुलिस को देख मौके से फरार हो गए।
मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी बेलड़ा रश्मि सैनी को बुलाया गया जिन्होंने बरामद मांस गौवंश पशु का बताया। दौराने पूछताछ आरोपित ने बताया कि उन्होंने मौके से फरार अपने साथियों के साथ गौवंश पशु को नदी किनारे काटा था तथा मांस कट्टों में भरकर बेचने के लिए घर लेकर आए थे।
सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौवंश पशु अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी…
1- 200 KG गौमांश।
2- 01 छुरी।
3- 1 तराजू।
4- 01 रस्सी।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. खेमेंद्र गंगवार, चौकी प्रभारी शांतरशाह।
2- उ.नि. विजय प्रकाश।
3- का. अंकित कुमार।
4- का. चंदन सिंह चौहान।
5- का. मुकेश नेगी।
6- का. पंकज बिष्ट।
7- म.का. कविता।
