
शिवराज यादव / हरिद्वार / ज्वालापुर। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में राजकीय इण्टर कालेज ज्वालापुर में चौकी प्रभारी रेल समीप पाण्डेय द्वारा जनजागरुकता कार्यक्रम के दौरान बैनर लगाकर चाईनीज मांझे के दुष्प्रभाव व उससे होने वाली दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में स्कूल के छात्रा-छात्राओं व अन्य आम नागरिको को सम्बोधित किया गया। उक्त जनजागरुकता कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद, राजकीय इण्टर कालेज ज्वालापुर के प्रधानाचार्य तथा अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। ज्वालापुर पुलिस द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं व अन्य उपस्थित लोगों से पतंगबाजी के दौरान चाईनीज मांझे का प्रयोग ना किये जाने हेतु अवगत कराया गया साथ ही यह भी बताया गया कि थाना क्षेत्र में चाईनीज मांझे की बिक्री पूर्णतः प्रतिबन्धित है यदि कोई चाईनीज मांझे की बिक्री करता हुआ पाया गया तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें सम्बन्धित को बिरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस टीम…
01- कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर।
02- उ.नि. समीप पाण्डेय, चौकी प्रभारी रेल।
03- का. अमित गौड।
04- का. संजय रावत।
05- का. सुनील शर्मा।
