
शिवराज यादव / हरिद्वार / रुड़की। हरिद्वार शहर के होटलों में मिल रही अवैध देह व्यापार की सूचना पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रुड़की द्वारा भी रुड़की में गेस्ट हाउस होटल की आड़ में देह व्यापार के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
जिसके अनुपालन में देह व्यापार से जुड़े लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
शुक्रवार 01 अगस्त को रुड़की सिविल लाईन स्थित एक होटल की सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन टीम व रुड़की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा होटल श्रीनिवास रुड़की हरिद्वार पर छापेमारी की गयी, छापेमारी के दौरान 08 महिलाएं 05 पुरुष आरोपित आपतिजनक अवस्था में व आपतिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिनके विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर अनैतिक देह व्यापार एक्ट के तहत अभियोग मु.अ.सं.272/25 धारा 3/4/5 देह व्यापार अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त सेक्स रैकेट से जुड़े व्यक्तियों के सम्बन्ध म आपराधिक इंतिहास की जानकारी की जा रही है।
मुख्य आरोपी राजा उर्फ राझों व निक्की काफी समय से अन्तर्राज्य गिरोह बनाकर हरियाणा, आसाम, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व अन्य प्रदेशों से लड़कियां लाकर रुड़की के कई होटलो में सप्लाई की जा रही थी तथा आरोपी राजा उर्फ राझां एवं निक्की कल्लू उर्फ दीपक 5-6 सालो से देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। गिरोह से जुड़े लोगों के सम्पर्क पुलिस व एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग द्वारा की जा रही है।
नाम पता आरोपी…
1- राजा उर्फ रांझा पुत्र सुभाष, निवासी पाड़ली गुज्जर रुड़की।
2- हैदर अली पुत्र बहादुर अली, निवासी पूर्वी अम्बर तालाब रुड़की।
3- सिद्धान्त पुत्र सतीश, निवासी ग्राम पोढोवाली वालावाली कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
4- रविकान्त पुत्र अनिरुद्ध, निवासी ग्राम लखनीता थाना जवरेडा।
5- लक्की पुत्र सरेश कुमार, निवासी म.नं. 608/20 नियर असद रोड थाना माडल टाउन पानीपत हरियाणा व 08 महिलाए बरामद की गयी।
पुलिस टीम…
1- प्रभारी निरीक्षक, मनीभूषण श्रीवास्तव।
2- म.हे.का. रीना रावत।
3- का. रनवीर।
4- का. भूपेन्द्र।
5- का. चालक विशु।
6- हे.का. राकेश, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग।
7- का. जयराज, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग।
8- म.का. शशिबाला, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग।
