
शिवराज यादव / हरिद्वार / मंगलौर। सोमवार 10 नवम्बर को वादी आयुष शर्मा पुत्र राकेश शर्मा, निवासी ग्राम हरजौली जट्ट द्वारा खुद के साथ अज्ञात दो मो.सा. सवारों द्वारा लूटपाट कर लैपटाप आदि सामान लूट कर ले जाने के सम्बन्ध मे अन्तगर्त धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।
जिसपर कार्यवाही करते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 घण्टे के भीतर दोनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त बाइक व लूटा गया लैपटॉप व अन्य सामान के साथ दबोचा गया।
दोनों आरोपी नशे के आदी हैं, नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों आरोपियों ने मोटर साईकिल सवार वादी की मो.सा. के आगे अपनी बाइक लगाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त…
1- राहुल कुमार मोहकम, निवासी ग्राम मन्नाखेडी, थाना मंगलौर, हाल पता मौ.पुर जट्ट कोत. मंगलौर, हरिद्वार।
2- गौतम कुमार पुत्र राकेश, निवासी ग्राम मौहम्मदपुर जट्ट, कोत. मंगलौर जिला, हरिद्वार।
बरामदगी…
1- एक लैपटाप – लूटा हुआ।
2- एक बैग – लूटा हुआ।
3- एक पावर बैक – लूटा हुआ।
4- घटना मे प्रयुक्त मो.सा. स्पे. बिना नम्बर।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. हेमदत्त भारद्वाज।
2- कानि. पंकज चौधरी।
3- कानि. सुधीर।
4- कानि. विक्रान्त।
5- कानि. सिकन्दर।
