
शिवराज यादव / हरिद्वार / पिरान कलियर। दिनाक 05 जून 2025 को थाना पिरान कलियर पर वादी निवासी मेवड खुर्द उर्फ नागल थाना पिरान कलियर हरिद्वार द्वारा आरोपी गौरव पुत्र श्याम सिंह, नि. सुनेटीगाढा थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर उ.प्र. के विरूद्ध उनकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करवाया गया था।
घटना की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा अपहर्ता की तलाश एवं नामजद आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी- पतारसी करते हुये मेनुअली माध्यम से एवं गैर जनपद के सम्भावित स्थानों में दबिश देकर अपहर्ता को दि. 06 जून 2025 को बरामद किया गया।
पीड़िता द्वारा अपने बयानों मे अपने साथ दुष्कर्म की घटना का होना बताया गया जिस सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही का जा रही है।
तथा नामजद फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी पतारसी जारी करते हुये दि. 10 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी गौरव पुत्र श्याम सिंह निवासी सुनेटीगाढ़ा थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर उ.प्र. को कलियर क्षेत्र से पकड़ा गया।
नाम पता आरोपी…
गौरव पुत्र श्याम सिंह, निवासी सुनेटीगाढा, थाना रामपुर मनिहारन, जिला सहारनपुर उ.प्र.।
पुलिस टीम…
1- रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष।
2- उ.नि. विशाखा असवाल।
3- कां. सचिन सिंह।