
शिवराज यादव / हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित, गुंडा एवं हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीम ने 23 अगस्त 2026 को लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने वाले चार आरोपितों को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार बजरीवाला बैरागी कैंप क्षेत्र में हुड़दंग और लड़ाई-झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान नागो सैनी पुत्र पथरु सैनी, लक्ष्मण राजभर पुत्र कैलाश चन्द्र, लालजीत पुत्र राजकुमार और राहुल पुत्र राजेन्द्र, सभी निवासी बजरीवाला बैरागी कैंप, थाना कनखल, हरिद्वार को हिरासत में लिया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनराम शर्मा, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल विशन चौहान और कांस्टेबल जितेन्द्र राणा शामिल रहे।
