
राजकुमार / हरिद्वार / लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली लक्सर पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए हुए 18 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹3,03,562 आंकी गई है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इन मोबाइल फोनों को ट्रेस किया। बरामद मोबाइल उत्तराखण्ड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से रिकवर किए गए।
बरामदगी के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द कर दिए गए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामी दूर-दराज के राज्यों से कोतवाली लक्सर पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
रिकवर मोबाइल का विवरण…
कुल मोबाइल फोन: 18
अनुमानित कुल कीमत: ₹3,03,562
विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल।
