
राजकुमार / हरिद्वार / रुड़की / गंगनहर। बुधवार 13 अगस्त को चन्द्रपुरी राणा चौक निवासी व्यक्ति ने अपने 18 वर्षीय बेटे के गायब होने के संबंध में दी गई शिकायत पर कोतवाली गंगनहर में गुमशुदगी पंजीकृत की गई। गुमशुदा युवक दीपक दिनांक 10 अगस्त 2025 को समय करीब रात्रि 08.00 बजे घर से मोटर साइकिल लेकर निकला था लेकिन घर नहीं लौटा, मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला।
विवेचना के दौरान पाया गया कि गुमशुदा दीपक रावत का प्रेम प्रसंग मकतूलपुरी निवासी नाबालिग किशोरी के साथ चल रहा था। किशोरी दीपक से शादी करना चाहती थी, परन्तु दीपक के परिजनों ने दोनों की उम्र कम होने की वजह से रिश्ते के लिए मना कर दिया।
जुटाए गए विभिन्न सबूतों के विश्लेषण से युवती का सम्पर्क राजा शर्मा उर्फ सुखविंदर नामक युवक से भी होना पाया गया जिस वजह से उनपर शक गहराया।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर ब्लाइंड घटना का अनावरण करने के लिए पुलिस अधीक्षक देहात के नेतृत्व में टीम गठित कराई गई, पुलिस टीम ने जांच में पाया गया कि दीपक रावत द्वारा पिछले कुछ समय से शादी की बात को लेकर किशोरी से दूरी बनाना शुरु कर दिया।
दीपक रावत किशोरी के साथ दोस्ती के दौरान कई बार सम्बन्ध बना चुका था। इसी दौरान किशोरी की दोस्ती गाजियाबाद निवासी अपनी मौसी के पड़ोसी राजा शर्मा उर्फ सुखवेन्दर से हो गई। युवती के पूर्व प्रेम प्रसंग का पता राजा शर्मा को लगा तो उसने दीपक को फोन कर किशोरी से दूर रहने की चेतावनी भी दी।
इधर दीपक रावत युवती को लगातार सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव डालने पर किशोरी द्वारा राजा शर्मा को बतायी गयी, जिस पर राजा शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दीपक रावत को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।
प्लान के मुताबिक दिनांक 10 अगस्त 2025 को युवती ने दीपक रावत को फोन कर उसे अपनी मौसी के घर मोदीनगर छोड़ने के लिए कहा। दीपक रावत अपनी मो.सा. पर युवती को बैठाकर मोदीनगर गाजियाबाद गया। सुभारती मेडिकल कॉलेज के पास राजा शर्मा अपने 02 दोस्तों के साथ स्कूटी पर मिले, जिन्हें युवती द्वारा अपनी मौसी का पड़ोसी बताया गया। उक्त लोग दीपक रावत को अपने साथ लेकर छोटा हरिद्वार के पास नहर पटरी पर ले गये, जहां रात्रि के समय करीब रात्रि में 01.00 बजे राजा शर्मा व उसके साथियों द्वारा दीपक रावत की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे गंगा नहर में फेंककर दीपक रावत की मो.सा. को लेकर फरार हो गये।
जांच के दौरान पाया गया कि राजा शर्मा हत्या के बाद से लगातार मोदीनगर स्थित अपने घर से फरार था, जिसके विषय में जानकारी मिली कि राजा शर्मा अपने दोस्त के साथ मुम्बई चला गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए उ.नि. मुनव्वर हुसैन के नेतृत्व में टीम को मुम्बई रवाना किया गया। इधर व.उ.नि. अजय शाह के नेतृत्व में टीम द्वारा किशोरी से गहन पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगलते हुए पूरा घटनाक्रम बताया।
शुक्रवार 15 अगस्त को किशोरी की निशादेही पर राजा के साथी मोहसीन को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी व मोहसीन की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा दीपक रावत के शव को देहरा झाल थाना धौलाना जनपद हापुड़ उ.प्र. से बरामद किया। मृतक दीपक रावत के शरीर का थाना धौलाना द्वारा पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
गिरफ्तार किये गये/संरक्षण में लिये गये…
1- विधि विवादित किशोरी उम्र 17 वर्ष, निवासी मकतूलपुरी रुड़की, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार।
2- मोहसीन पुत्र मोबिन, निवासी सीकरी कलां, थाना मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद, उ.प्र. उम्र, 18 वर्ष।
पुलिस टीम…
1- सीओ रुड़की, नरेन्द्र पंत।
2- एसएचओ गंगनहर, आर.के. सकलानी।
3- एसएसआई अजय शाह।
4- उ.नि. नवीन कुमार।
5- उ.नि. मुनव्वर हुसैन।
6- उ.नि. पंकज कुमार।
7- उ.नि. प्रवीण बिष्ट।
8- म.उ.नि. करुणा रौंकली।
9- अपर उ.नि. ललिता।
10- हे.का. इसरार।
11- म.हे.का. बबीता।
12- का. अर्जुन चौहान।
13- का. अजयवीर।
14- का. अमित सोलंकी।
15- का. प्रभाकर।
16- का. चेतन सिंह।
17- का. मनमोहन सैनी।
18- का.चा. लाल सिंह।
19- का. चमन।
