
राजकुमार / हरिद्वार / लक्सर। रविवार 01 फरवरी को वादी रवि राठौर पुत्र मुन्ना लाल निवासी लक्सर गांव थाना कोतवाली लक्सर द्वारा एक तहरीर बाबत 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी को रोककर मारपीट कर वादी का बैग जिसमें कलैक्शन के पैसे व मोबाइल फोन था, को लूटकर भाग जाने के सम्बन्ध में दाखिल की। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
लूटपाट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा टीम गठित करते हुए प्रकरण के तत्काल अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अलग-अलग माध्यमों से आवश्यक जानकारी जुटाई तथा वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल व संदिग्ध गतिविधियों का डाटा कलैक्ट कर प्रकाश में आये 04 संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिये व अन्य जानकारी इकट्ठा कर सोमवार 02 फरवरी को चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से 03 संदिग्ध को दबोचा जिनका हुलिया वारदात में शामिल आरोपित से मिलता जुलता था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने पकड़ में आए संदिग्धों के कब्जे से लूटी गयी कुल ₹185000/- नकदी, वारदात में इस्तेमाल मोटर साईकिल, पीड़ित का आधार कार्ड व 01 बैग बरामद किया।
ऐसे की वारदात…
पूछताछ में एक आरोपित गुलशेर ने बताया कि वह लक्सर स्थित परचून की दुकान पर पिछले 06-07 साल से काम करता था व ई-रिक्शा से परचून का सामान अन्य दुकानदारों को सप्लाई करता था। लेकिन लाला जी से अनबन होने पर कुछ दिन पहले उसने काम छोड़ दिया। उसे पता था कि बेचे जाने वाले सामान का कलैक्शन रवि नाम का युवक करता है और हर रविवार को सुल्तानपुर की तरफ से दुकानों से पैसे के कलैक्शन की मोटी रकम लेकर लाला जी को लाकर देता है।
आरोपी गुलशेर ने अपने गाँव के साथियों सलमान, फरमान और साहिल को रवि के बारे में बताया लूटकर अच्छा मुनाफा कमाने का प्रस्ताव रखा। वारदात के दिन चारों ने दोपहर के वक्त साथ मिलकर रवि को डन्डो से पीटा और पीठ पर टंगा कलैक्शन के पैसों वाला बैग छीनकर फरार हो गये ।
नाम पता आरोपी…
1- गुलशेर पुत्र कामिल, निवासी खण्डजा कुतुबपुर, कोतवाली लक्सर।
2- फरमान पुत्र वसीम, निवासी खण्डजा कुतुबपुर, कोतवाली लक्सर।
3- साहिल पुत्र नफीस, निवासी खण्डजा कुतुबपुर, कोतवाली लक्सर।
कुल बरामदगी- 185000/-रू0 नकद, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल, आधार कार्ड (वादी), 01 बैग काले रंग का…
1- आरोपी गुलशेर से ₹95000/-, एक आधार कार्ड व एक बैग।
2- आरोपी फरमान से ₹45000/-रुपये।
3- आरोपी साहिल ₹45000/-रुपये।
4- घटना में प्रयुक्त मो.सा.
पुलिस टीम…
1- व.उ.नि. लोकपाल परमार।
2- उ.नि. नरेन्द्र सिंह।
3- अ.उ.नि. रंजीत नौटियाल।
4- हे.का. विनोद कुमार।
5- हे.कानि. मनोज मिनान।
6- कानि. अनुप पोखरियाल।
7- कानि. सन्दीप रावत।
8- कानि. किशोर नेगी।
