
राजकुमार / हरिद्वार / ज्वालापुर। ज्वालापुर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के चलते एक कारोबारी को भारी मात्रा मे नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
अंतराष्ट्रीय बाजार मे इसकी कीमत करीब 03 लाख बतायी जा रही है। एसएसपी ने पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की प्रशंसा की है। ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि
एसएसपी प्रमेंद सिंह डोबाल के निर्देश पर नशीले पदार्थो का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध चलाया जा रहा है। अभियान के चलते पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार करने वाले जगदीश पुत्र सुरेश, निवासी 23 पीएसी आदर्श कॉलोनी निकट काली मंदिर थाना सिविल लाईन, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को 21 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ लाल पुल अण्डर पास सर्विस रोड ज्वालापुर से गिरफ्तार किया। जबकी इसके दो साथी फरार हो गए। आरोपी ने पुलिस पूछताछ मे बताया इस कारोबार मे उसके दो और साथी मंगल उर्फ सुमंगलम कुमार पुत्र संतोष मिस्त्री, निवासी चण्डीघाट श्यामपुर हरिद्वार, भूरा, निवासी चंदौसी उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी कों जेल भेज दिया है और फरार आरोपियों कों जल्द गिरफ्तार करने की बात कही हैं।
एसएसपी ने इस कार्यवाही मे शामिल प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा, एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार, उप निरीक्षक रविन्द्र जोशी,
कांस्टेबल अर्जुन चौहान, कांस्टेबल रवि चौहान, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल मनोज डोबाल, निरीक्षक विजय सिह, हेड कांस्टेबल सुनील,
कांस्टेबल सतेन्द्र चौधरी की प्रशंसा की।
