
राजकुमार / उत्तराखण्ड / देहरादून। हिमालयन हॉस्पिटल जॉलिग्रांट में उपचार के दौरान कोतवाली रानीपुर में तैनात हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी पुत्र स्व. श्याम सिंह नेगी निवासी घण्ता थाना चकराता जनपद देहरादून का कर्क रोग के कारण कल शुक्रवार 30 मई 2025 को देहांत हो गया।
शनिवार 31 मई 2025 को जनपद देहरादून विकासनगर में यमुना किनारे स्थित हरिपुर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान से साथ स्व. स्वराज सिंह नेगी को अन्तिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके परिजनों के साथ-साथ साथी पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई।
वर्ष 2001 में बतौर आरक्षी उत्तराखण्ड पुलिस में भर्ती हुए स्व. स्वराज सिंह नेगी की मृत्यु की खबर मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने शोक व्यक्ति किया। अपने मिलनसार व्यवहार के लिए अपने साथियों के बीच विशिष्ट स्थान रखने वाले स्व. स्वराज सदैव याद किए जाएंगे।