
शिवराज यादव / हरिद्वार / रानीपुर। बुधवार 04 जून 2025 को कोतवाली रानीपुर पर वादी सचिन कुमार निवासी फ्रेण्ड्स कालोनी रानीपुर ने तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष को उसकी माँ घुमाने के बहाने जनवरी 2025 में अपने दोस्त सुमित पटवाल व शुभम के साथ गाड़ी मे बीएचईएल स्टेडियम की तरफ लेकर गयी जहाँ पर उनकी पत्नी की सहमति पर उसके दोस्तो ने शराब पीकर जबरदस्ती डरा धमकाकर बच्ची के साथ गलत काम करवाया। उसके बाद डरा धमकाकर आगरा व वृंदावन व हरिद्वार स्थित होटल में भी सामूहिक दुष्कर्म करवाया और धमकी भी दी कि यह बात किसी को बताई तो बच्ची और उसके पिता कि जान से मार देंगे।
शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मु.अ.सं. 245/25 धारा 70(2), 351(3), 3(5) BNS व 3(क)/4(2), 5(l)/6, 16/17 पोक्सो अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
बच्ची से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया तथा आरोपियों की तलाश में छापेमारी करते हुए आरोपी महिला व उसके प्रेमी सुमित पटवाल को शिव मूर्ति चौक के पास होटल से बुधवार को दबोचते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गईl
विवरण आरोपित…
1- महिला पत्नी सचिन कुमार, निवासी 35 फ्रेण्ड्स कालोनी, पीएससी पेट्रोल पम्प के पास, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार, उम्र 37 वर्ष।
2- सुमित पटवाल पुत्र राजपाल सिंह, निवासी न्यू कैनाल कालोनी बहादराबाद, थाना बहादराबाद, हरिद्वार, उम्र 33 वर्ष।
पुलिस टीम…
1- कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर।
2- उ.नि. मिनाक्षी बिष्ट, थाना सिडकुल हरिद्वार।
3- उ.नि. अर्जुन कुमार, कोतवाली रानीपुर।
4- उ.नि. देवेन्द्र सिंह पाल, कोतवाली रानीपुर।
5- हे.का. विमल नेगी, कोतवाली रानीपुर।
6- का. सर्वजीत सिंह, कोतवाली रानीपुर।
7- म.का. मीनाक्षी, कोतवाली रानीपुर।
