
राजकुमार / हरिद्वार / लक्सर। शुक्रवार 30 जनवरी को रसूलपुर उर्फ कंकरखाता निवासी महिला द्वारा अपने पुत्र सन्नी उम्र करीब 20 वर्ष के घर से अपने दोस्तो के साथ जाने तथा वापस न लौटने को लेकर दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर पर युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई व तलाश शुरु की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग माध्यम से जुटाई गई जानकारी के आधार पर गुमशुदा युवक के दोस्त रोहित उर्फ़ बालू की संदिग्धता/संलिप्तता प्रकाश में आयी। संदिग्ध युवक से सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि आपसी विवाद में रोहित ने पहले अपने दोस्त सन्नी की गला दबा कर हत्या की और फिर शव को गन्ने के खेत में छिपाकर अपने घर वापस लौट गया। हत्यारोपी इसके बाद गांव वालों व अपने साथियों को भ्रमित कर मृतक को ढूंढने का नाटक करता रहा।
पुलिस टीम ने युवक की निशांदेही पर रविवार 01 फरवरी को मृतक सन्नी का शव बरामद कर हत्यारोपी को नियमानुसार हिरासत में लिया।
ये थी कत्ल की वजह…
मंगलवार 27 जनवरी को मृतक सन्नी अपने दोस्तों रोहित और राजा के साथ सुल्तानपुर गया था जहां रोहित ने सन्नी से पहचान पत्र व कुछ नगदी लेकर किश्तों में एक मोबाइल फोन खरीदा। इसके बाद तीनों दोस्तों ने कुछ अन्य के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद अन्य को छोड़कर सन्नी व रोहित कुन्हारी स्थित ठेके से शराब की बोतल लेकर जंगल की तरफ गए। शराब पीने के बाद दोनों दोस्तों के बीच नये मोबाइल फोन रेड-मी को लेकर झगड़ा हो गया। नशे की हालत में झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि रोहित ने सन्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को पास ही गन्ने के खेत में छिपाकर वहां से भाग गया।
दर्ज मुकदमा व धारा…
मु.अ.सं.-100/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस।
पकड़ा गया आरोपित…
रोहित उर्फ बालू पुत्र राजेश, निवासी रसूलपुर उर्फ कंकरखाता, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र-20 वर्ष।
पुलिस टीम…
1- राजीव रौथाण।
2- व.उ.नि. लोकपाल परमार।
3- उ.नि. बीरेन्द्र सिंह नेगी।
4- हे.कानि. रविन्द्र नागर।
5- कानि. अजीत तोमर।
6- कानि. अमित रावत।
7- कानि. महेन्द्र सिंह।
8- कानि. राजेन्द्र सिंह बिष्ट।
9- कानि. संजय पंवार।
