
राजकुमार / हरिद्वार / लक्सर। मंगलवार 30 सितम्बर को ग्राम प्रधान रायसी द्वारा सूचना दी कि ग्राम हबीबपुर निवासी युवक उम्र 21 वर्ष अपने घरवालों से लड़कर पानी की टंकी पर खुदकुशी करने की आशय से चढ़ गया है जिससे परिजन डरे सहमे है।
प्राप्त सूचना पर तत्काल संज्ञात लेते हुए चौकी इंचार्ज रायसी मय टीम के मौके पर पहुंचकर सूझबूझ कर परिचय देते हुए टंकी पर चढ़ेयुवक से शालीनता से पूछताछ कर नाराजगी का कारण पूछकर उसकी समस्या का तत्काल समाधान करने की बात कहकर युवक को आर्थिक तंगी से उभरनने के लिये चौकी प्रभारी उ.नि नीरज रावत द्वारा मौके पर ही अपने जेब से पैसे निकालकर युवक की सहायता करने का आश्वासन देकर युवक को अपने विश्वास में लिया।
जिसपर उपरोक्त युवक को विश्वास होने पर टंकी से नीचे उतर गया और पुलिस द्वारा समझा-बुझा कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस की सुझबूझ व त्वरित कार्यवाही की परिजनों व आम जन द्वारा दिल से प्रशंसा की गयी।
हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे अपने बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें। असफलता और मानसिक तनाव के कारण बच्चे ऐसे खौफनाक कदम उठाते हैं इसलिए अपने बच्चों के साथ खुलकर बात कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करें।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. नीरज रावत-कोतवाली लक्सर।
2- कानि. महेन्द्र सिंह-कोतवाली लक्सर।
3- कानि. महेन्द्र सिंह-कोतवाली लक्सर।
