
शिवराज यादव / हरिद्वार / लक्सर। मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को सफल बनाने के लिये एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा बुधवार 10 दिसम्बर को एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पंजीकृत अभियोग…
मु.अ.सं. 1269/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट।
गिरफ्तार अभियुक्त…
अनिकेत चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान, निवासी गोलभट्टा मिलाप नगर, रुड़की, हरिद्वार।
विवरण बरामदगी…
अभियुक्त से बरामद कुल 12.11 ग्राम अवैध स्मैक।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. विपिन कुमार, कोतवाली लक्सर।
2- हे.कानि. रियाज अली, कोतवाली लक्सर।
4- का. राजेन्द्र, कोतवाली लक्सर।
