
राजकुमार / हरिद्वार / भगवानपुर। हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में युवकों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
कोतवाली भगवानपुर पुलिस के अनुसार गुरुवार 05 मार्च को ग्राम नन्हेडा अनंतपुर में मोहित नामक युवक पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 107/26 धारा 109(1) बीएनएस के तहत दीपू निवासी नन्हेडा अनंतपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
घटना की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि फायरिंग की यह वारदात युवकों के दो गुटों के बीच आपसी रंजिश और क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ाने को लेकर हुई थी।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पुहाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वंशराज नामक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को नन्हेडा से सरठेडी जाने वाले रास्ते से दबोचा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी…
वंशराज पुत्र मीर कुमार, निवासी नन्हेडा अनंतपुर, कोतवाली भगवानपुर, हरिद्वार।
बरामदगी…
एक देशी तमंचा 315 बोर
एक जिंदा कारतूस 315 बोर
पुलिस टीम…
उपनिरीक्षक मुकेश नोटियाल, कांस्टेबल अजय जोशी और कांस्टेबल अमर कुमार।
