
शिवराज यादव / हरिद्वार / रुड़की। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही के क्रम में सोमवार 05 जनवरी 2026 को कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक नशा तस्कर को अवैध नशीले कैप्सूल्स के साथ नगला ईमरती क्षेत्र से दबोचा। आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरु कर दी गई है।
पंजीकृत अभियोग…
मु.अ.सं. 11/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट।
पकड़ा गया आरोपित…
नदीम पुत्र इस्माइल, निवासी नगला ईमरती, थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र- 28 वर्ष।
विवरण बरामदगी…
1- Acetaminophen Tramadol HCI & Dicyclomine HCI Capsules 174
2- नशीली दवाई बेचकर प्राप्त 2000 रुपए।
3- एक एंड्रॉयड iphone
पुलिस टीम…
1- उ.नि. ध्वजवीर सिंह।
2- हे.कानि. युनुस बेग।
3- कानि. राजेश देवरानी।
4- का. गोविंद सिंह।
