
राजकुमार / हरिद्वार / रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
रविवार 01 मार्च को कोतवाली रुड़की पुलिस टीम रात्रि मोबाइल गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सोनाली पार्क के सामने, कलियार रोड पर मोटरसाइकिल सहित खड़ा है, जो नकली नोटों का व्यापार करता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति की पहचान मुकेश कुमार गर्ग पुत्र कुंवर सेन, निवासी मोहल्ला सेनियान, कस्बा व थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.), उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 500-500 के कुल 38 जाली/कूट रचित नोट (कुल ₹19,000/-) बरामद हुए।
आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली रुड़की पर मु.अ.सं. 72/26 अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
नाम पता आरोपित…
मुकेश कुमार गर्ग पुत्र कुंवर सेन, निवासी मोहल्ला सेनियान, कस्बा व थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी…
₹500/- के 38 नकली नोट
(कुल राशि-19,000/-)
पुलिस टीम…
1- उप निरीक्षक आनंद मेहरा।
2- कांस्टेबल इतेंद्र ध्यान।
3- होमगार्ड महक सिंह।
