
राजकुमार / हरिद्वार / ज्वालापुर।कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार पर पंजीकृत मु.अ.सं. 164/18 धारा 406, 420, 120 बी भादवि व 3 UPID ACT व 3,4, 5 (क, ख, ग, ड),6 चिट फण्ड एव धन परिचालान (पाबन्दी) अधिनियम 1978 व 45(S) RBI ACT में वांछित/ईनामी अपराधी अनिल कुमार तिवारी पुत्र स्व. जागेश्वर तिवारी निवास ए-1597LIG आवास विकास कालोनी हंसपुरम थाना नौबस्ता जनपद कानपुर उ0प्र0 हाल निवासी फ्लैट नं. 205 बिल्डिग सं. 02, रेजेन्सी सरवम, टीटवाला, इस्ट कल्याण, थाना कल्याण तालुका (टीटवाला) जिला- ठाणे महाराष्ट्र जिसके विरुद्ध मा0न्यायालय हरिद्वार द्वारा गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये गये हैं।
उक्त अभियुक्त काफी समय से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु विभिन्न राज्यो में तलाश/दबिशें दी गयी किन्तु कोई सुराग नही मिल पा रहा था। जिस कारण अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 50000/रुपये (पचास हजार रुपये) का ईनाम घोषित किया गया।
अभियुक्त को सीबीसीआईडी द्वारा गैर प्रान्त महाराष्ट के थाना कल्याण तालुका से स्थानीय पुलिस की सहयोग से दबिश देकर अभियुक्त अनिल कुमार उपरोक्त को बिल्डिग सं. 02 , फ्लैट नं. 205, रेजेन्सी सरवम, टीटवाला, थाना कल्याण तालुका (टीटवाला ईस्ट ) जिला- ठाणे महाराष्ट्र से दिनांक 07 दिसम्बर 2025 को गिरफ्तार कर बाद ट्राजिट रिमाण्ड के कोतवाली ज्वालापुर में दिनांक 9 दिसम्बर 2025 को दाखिल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त…
अनिल कुमार तिवारी पुत्र स्व. जागेश्वर तिवारी निवास ए-1597LIG आवास विकास कालोनी हंसपुरम थाना नौबस्ता जनपद कानपुर उ0प्र0 हाल निवासी फ्लैट नं. 205 बिल्डिग सं. 02, रेजेन्सी सरवम, टीटवाला, इस्ट कल्याण, थाना कल्याण तालुका (टीटवाला) जिला- ठाणे महाराष्ट्र।
पुलिस टीम…
1- निरीक्षक वेदप्रकाश थपलियाल (सीबीसीआईडी)
2- अ.उ.नि. सुरेश स्नेही (सीबीसीआईडी)
3- का. कर्मवीर सिह (सीबीसीआईडी)
4- का. मनोज कुमार (सीबीसीआईडी)
5- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम।
