
राजकुमार / हरिद्वार / लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों पर संकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में सोमवार को लक्सर पुलिस टीम द्वारा रात्रि में थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र से सलेमपुर बक्काल निवासी आफरीन नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपी नाम पता…
आफरीन पुत्र इलियास, निवासी ग्राम सलेमपुर बक्काल, कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
बरामदगी…
01 तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. बीरेन्द्र सिंह नेगी।
2- कानि. अरुण सिंह।
3- कानि. मोहित खन्तवाल।
