
राजकुमार / हरिद्वार / मंगलौर। ग्राम विझौली निवासी की शादी समारोह में 02 युवको द्वारा तमंचे के साथ ठुमके लगाये जानी की वीडियो वायरल हो रही थी। सोशल मीडिया पर तमंचे पर डिस्को वाला वीडियो अपलोड होने पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना या रिल बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
उक्त आदेश के अनुपालन में थाना स्तर पर टीम गठन किया गया।
इसी क्रम में 02 व्यक्तियों द्वारा शादी में डीजे मे गाना बजाकर तमंचा लहराते हुऐ ठुमके लगाये जा रहे थे सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर वीडियो बनाकर प्रसारित की गई थी।
उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा रविवार 23 नवम्बर को दो आरोपियों को 315 बोर तमंचे के साथ पकड़ा गया।
भविष्य में यदि किसी व्यक्ति के द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जाता है तो उसके विरुद्ध भी कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी l
नाम पता आरोपी…
1- विवेक कुमार पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम विझौली थाना कोत. मंगलौर हरिद्वार।
2- सुमित कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी मौ. खालसा थाना कोत. मंगलौर, हरिद्वार।
बरामद माल…
दोनो आरोपियों से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक-एक जिन्दा कारतूस।
पुलिस टीम…
1- उप निरीक्षक वजिन्द्र सिह नेगी।
2- उ.नि. हेमदत्त भारद्वाज।
3- हे.कानि. अशोक मलिक।
4- हे.कानि. विकास।
5- कानि. अरविन्द।
