
राजकुमार / हरिद्वार। मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड़ द्वारा जारी “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थाना पथरी द्वारा गुरुवार को थाना क्षेत्रान्तर्गत गश्त/चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबा जो बाबाओं के भेष मे तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर अपनी ओर आकर्षित कर कर रहे थे।
जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़-भाड़ होने के कारण इन बहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगों के भड़कने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा मौके पर से 05 बेहरुपी बाबाओं को अन्तर्गत धारा 172(2) बीएनएसएस के अन्तर्गत हिरासत में लिया गया।
आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।
नाम पता आरोपी…
1- अशोक गिरी पुत्र रामानन्द महाराज, निवासी सुकरासा थाना पथरी हरिद्वार।
2- जोनी पुत्र बोघीनाथ, निवासी सपेरा बस्ती घीसुपुरा थाना पथरी।
3- निटठन पुत्र मामनाथ, निवासी सपेरा बस्ती घीसुपुरा थाना पथरी।
4- अर्जुन पुत्र कल्पिनाथ, निवासी सपेरा बस्ती घीसुपुरा थाना पथरी।
5- राहुल नाथ पुत्र राकेश नाथ, निवासी सपेरा बस्ती घीसुपुरा थाना पथरी।
पुलिस टीम…
1- व.उ.नि. यशवीर सिंह थाना पथरी।
2- उ.नि. रोहित कुमार।
3- कानि. नारायण सिंह।
4- कानि. जयपाल चौहान।
5- कानि. दौलतराम थाना।
