
शिवराज / हरिद्वार / पिरान कलियर। नशामुक्त देवभूमि-2025 अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्तर से चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों व नशा तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार का अभियान लगातार जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा उर्स मेले के दृष्टिगत विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
मंगलवार को पिरान कलियर पुलिस एवं सीआईयू रूड़की की संयुक्त टीम द्वारा हरिद्वार यूनिवर्सिटी के पास बाजुहेड़ी क्षेत्र से 02 नशा तस्करों इमरान पुत्र बन्ने खां एंव तस्लीम खान पुत्र याकूब खान के कब्जे से कुल 129 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग ₹06 लाख रुपये) बरामद की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उर्स मेले के दौरान अधिक कमाई एवं लालच में कलियर आए थे ताकि नशे के शौकीनों को ऊँचे दाम पर स्मैक बेचकर मोटा मुनाफा कमा सकें।
नाम पता आरोपित…
1- इमरान पुत्र बन्ने खां, निवासी ग्राम मेवा सरपापुर, थाना फरीदपुर, जिला बरेली (उ.प्र.) उम्र 26 वर्ष।
2- तस्लीम खान पुत्र याकूब खान, निवासी ग्राम कोहनी, थाना बुत्ता, जिला बरेली (उ.प्र.) उम्र 39 वर्ष।
बरामदगी…
1- इमरान से – 52.65 ग्राम अवैध स्मैक।
2- तस्लीम खान से – 76.55 ग्राम अवैध स्मैक।
कुल बरामदगी…
129 ग्राम (कीमत लगभग ₹06 लाख)
पुलिस टीम, थाना पिरान कलियर…
1- थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार।
2- व.उ.नि. बबलू चौहान।
3- उ.नि. पुष्कर सिंह चौहान।
4- का. प्रवेज अली।
5- का. प्रकाश मनराल।
6- का. सुनील चौहान।
7- का. भादूराम।
8- हो.गा. राजेन्द्र सिंह।
सीआईयू रुड़की टीम…
1- उ.नि. अंकुर शर्मा।
2- हे.का. चमन।
3- हे.का. मनमोहन भण्डारी।
4- हे.का. अश्वनी यादव।
5- का. अजय काला।
6- का. महिपाल।
