
शिवराज यादव / हरिद्वार / रानीपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने “ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान के तहत शराब के नशे में वाहन चला रहे एक कार चालक को पकड़कर वाहन सीज कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार 27 मार्च 2026 की रात्रि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गैस प्लांट क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन स्विफ्ट डिजायर DL1ZC/9721 को रोका गया।
चेकिंग के दौरान चालक को नशे की हालत में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते पाया गया। पुलिस टीम ने चालक का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत हिरासत में लिया और वाहन को सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए चालक की पहचान दानपाल पुत्र शेरराम निवासी मूल पता किशनपुर कानिया, थाना रामनगर, जिला नैनीताल (उत्तराखंड) तथा वर्तमान पता मोलारबंद एक्सटेंशन, दक्षिण दिल्ली के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लांट, कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल नरेंद्र राणा और कांस्टेबल कुँवर राणा शामिल रहे।
