
राजकुमार / हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नशे मे वाहन चलाना, ओवर स्पीड, नो एण्ट्री प्रतिषेध, गलत दिशा से वाहन चलाना, रैश ड्राईविंग, स्टैड ड्राईविंग, रेट्रो साईसेंसर, प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध प्रभावी रूप से कार्यवाही करने हेतु निर्देश निर्गत किये गये थे।
उक्त निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन/ रात्रि थाना हाजा से टीमे बनाकर चैकिंग की जा रही हैं।
उक्त क्रम में शुक्रवार को बाल्मिकी चौक से पोस्ट आफिस तिराहे की ओर काफी तेजी से आ रही स्विफ्ट कार जिसे पोस्ट आफिस पर रोका गया तो वाहन चालक व वाहन में बैठे अन्य व्यक्ति शराब के नशे में थे एंव मय वाहन के हरकी पैड़ी जाने की जिद कर रहे थे।
पाँचो व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराकर अन्तर्गत मोटर वाहन अधिनियम में वाहन चालक हरदीप पुत्र राममहर निवासी जिन्द थाना जिन्द हरियाणा हिरासत में लेकर वाहन उपरोक्त को सीज किया गया व अन्य व्यक्तियो का अन्तर्गत धारा 81 पुलिस अधिनियम में चालान किया गया चैकिंग अभियान जारी हैं।
नाम पता आरोपी…
1- हरदीप पुत्र राममहर, निवासी जिन्द थान जिन्द हरियाणा।
2- योगेश पुत्र मुख्तिराम, निवासी घनडा थाना मुन्डाल जिला भिवानी हरियाणा।
3- दिनेश पुत्र सतीश, निवासी घनडा थाना मुन्डाल जिला भिवानी हरियाणा।
4- बिजेन्द्र सिंह पुत्र सरजीत, निवासी घनडा थाना मुन्डाल जिला भिवानी हरियाणा।
5- कपिल शर्मा पुत्र होशियार सिंह, निवासी घनडा थाना मुन्डाल जिला भिवानी हरियाणा।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. अंशुल अग्रवाल।
2- का. नापु विक्टेश्वर।
3- का. विनोद।
4- का. जिवन तिवाडी।
