
राजकुमार / हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में रविवार को सड़क पर सरेआम हो-हल्ला और हुड़दंग कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी की हरकतों से आम जनमानस और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।
इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धारा 170 बीएनएनएस के अंतर्गत हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति सार्वजनिक सड़क पर जोर-जोर से शोर-शराबा और हुड़दंग कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने जब उसका विरोध किया तो क्षेत्र में रोष का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना सिडकुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस की बात नहीं मानी।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान वाजिद पुत्र मोहम्मद गफ्फूर (35 वर्ष) निवासी सलेमपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान शामिल रहे।
