
शिवराज यादव / हरिद्वार / बुग्गावाला। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत बुग्गावाला पुलिस ने एक युवक को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 की रात थाना बुग्गावाला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम खेड़ी रोड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे नौमान पुत्र छोटा, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, चौकी प्रभारी अमानतगढ़ और कांस्टेबल रमेश राणा शामिल रहे।
