
राजकुमार / हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमे में बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस मुख्यालय से संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटर, वांछित आरोपियों, गुण्डा तत्वों, ईनामी अपराधियों और हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कनखल पुलिस ने मु.अ.सं. 273/2026, धारा 115(2), 351(2)(3), 352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की थी। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने तहरीर में आरोप लगाया था कि रुद्रांश प्रजापति ने मारपीट के दौरान पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने बैरागी कैंप, गंगा किनारे से आरोपी रुद्रांश प्रजापति को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद हथियार के संबंध में मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त…
रुद्रांश प्रजापति पुत्र अशोक कुमार प्रजापति, निवासी शेखुपुरा कुम्हारगढ़ा, थाना कोतवाली कनखल, हरिद्वार।
मुकदमा संख्या…
मु.अ.सं. 273/2026
धारा: 115(2), 351(2)(3), 352 बीएनएस
बढ़ाई गई धारा: 3/25 आर्म्स एक्ट
पुलिस टीम…
उ.नि. धनराम शर्मा।
का. विशन चौहान।
का. जितेन्द्र राणा।
